Nojoto: Largest Storytelling Platform
kalpanatomar1163
  • 468Stories
  • 232Followers
  • 8.1KLove
    73.0KViews

Kalpana Tomar

https://instagram.com/kalpana_ki_kalpana?igshid=OGQ5ZDc2ODk2ZA==

  • Popular
  • Latest
  • Repost
  • Video
ac7546f43c178e571d559dc17a18ed64

Kalpana Tomar

White  वो इक ख्वाब अधूरा सा, पूरा ना हो पाया अब तक।
इंतजार भी करते करते, शाम हो गई है जब तक।

कोशिश की कई बार हाथ में, लिया रेत सा फिसल गया।
आश टूटती, स्वांस छूटती, होने लगा हृदय धक धक।

दिन में भी याद उसे करते, और रात जुदाई में उसकी।
कभी बहक जाता ये दिल तो, कभी आग सा गया दहक।

लिखती हूं वो ख्वाब अधूरा, गजलें पूरी हो जाती।
वही मोहब्बत बनी इबादत, कर के तन मन हुआ पुलक।

माना इंतजार है लंबा, पर वो घड़ियां भी आएंगी।
पूरा होगा स्वप्न, वो आएगा, घर होगा चहक, महक।

©Kalpana Tomar एक ख्वाब अधूरा सा
#nojohindi 
#nojolove 
#nojolife 
#nojatohindishayri 
#nojatoquotes

एक ख्वाब अधूरा सा #nojohindi #nojolove #nojolife #nojatohindishayri #nojatoquotes #Love

ac7546f43c178e571d559dc17a18ed64

Kalpana Tomar

आज का सुविचार "प्यार में जितनी गहराई होगी, उतनी ही गंभीरता होगी।"

©Kalpana Tomar
  #aajkasuvichar 
#nojatohindi 
#nojatoquotes 
#nojatolove 
#nojolife
ac7546f43c178e571d559dc17a18ed64

Kalpana Tomar

White  तूफानों से टकराए हैं,
जो भी हो अब हो जाए।
कायर नहीं जो हार मानकर,
घर अपने वापस आए।
          यूं चट्टानों से टकराना,
          ये शौक हमारा रहा सदा।
          फिर पीछे मुड़कर नहीं देखना,
          हमको भाती यही अदा।
साहस के संग दृढ़ता है,
पर दिल में रहती सदा दया।
कर्म करूं हित हो सबका तो,
हमको आती नहीं हया।
          देख हवाओं के रुख को,
          अब चलना हमने सीख लिया।
           रहते-रहते इस दुनियां में,
           जीना भी अब सीख लिया।

©Kalpana Tomar
  तूफानों_ से_टकराए_हैं
#nojohindi 
#nojatoquotes 
#nojatohindishayri

तूफानों_ से_टकराए_हैं #nojohindi #nojatoquotes #nojatohindishayri #Life

ac7546f43c178e571d559dc17a18ed64

Kalpana Tomar

 ना जाओ सनम, थोड़ा जाओ ठहर,
नाम लिख दूं तुम्हारा, यहां रेत पर।
आशा के बीज बो, सींचे बिस्वास से,
प्रेम की उग रही है, फसल खेत पर।

इस सुहाने सफ़र की, ये सौगात है,
बिन तुम्हारे ना हो, अब कोई बात है।
तू जहां भी रहे, अब वहीं अपना घर।
नाम  लिख..........।

हम कहां थे, कहां से कहां आ गए,
बिन मांगे ही, सारा जहां पा गए,
अब तो छोटा सा, लगने लगा ये शहर।
नाम लिख..........।

अब तो कोयलिया, बोलें इसी बाग में,
गुनगुनाते हैं, भौंरा नए राग में,
बैरी पतझड़ भी, अब तो हुआ बेअसर।
नाम लिख...........।

इक मछली फसी थी, कभी जाल में,
लहरें उठने लगीं, अब उसी ताल में,
जहां सूखे में, सालों गए थे गुजर।
नाम लिख..........।

©Kalpana Tomar
  ना_जाओ_सनम
#nojohindi 
#nojatoquotes 
#nojatolove 
#nojatopoetry 
#nojolife
ac7546f43c178e571d559dc17a18ed64

Kalpana Tomar

White  "तर्क से हम किसी को पराजित कर सकते हैं, 
उसे जीत नहीं सकते।"

©Kalpana Tomar
  सुविचार
#nojohindi 
#nojolife 
#nojatoquotes

सुविचार #nojohindi #nojolife #nojatoquotes #Life

ac7546f43c178e571d559dc17a18ed64

Kalpana Tomar

 दिल की दिल में रह गई, 
जब बदल गए अंदाज़।
वो गज़ल अधूरी ही रही, 
खफा खफा अल्फाज।

©Kalpana Tomar
  खफा_खफा_अल्फाज
#nojatohindi 
#nojatoquotes 
#nojatoshayari 
#nojolife

खफा_खफा_अल्फाज #nojatohindi #nojatoquotes #nojatoshayari #nojolife #Life

ac7546f43c178e571d559dc17a18ed64

Kalpana Tomar

White जिंदगी का कुछ समय,
हो खुद के भी नाम।
खुद को समझो, कौन हो तुम?
तब करना कुछ काम।
फिर जो भी करो, करो दिल से, 
पर खुद में "स्वयं"बचा रखना,
आत्मा का सम्मान किए बिन, 
मिलता नहीं मुकाम।

©Kalpana Tomar
  जिंदगी_का_कुछ_समय
#nojohindi 
#npjotopoetry 
#nojatoquotes 
#nojolife

जिंदगी_का_कुछ_समय #nojohindi #npjotopoetry #nojatoquotes #nojolife #Life

ac7546f43c178e571d559dc17a18ed64

Kalpana Tomar

White  जिद तो अपनी दफ़न हो गई,
जिद के आगे अपनों की।
बाज़ी सारी हार गए सब,
लगा दाव पर सपनों की।

©Kalpana Tomar
  अपनों_की_जिद 
#nojohindi 
#nojatoquotes 
#nojolife

अपनों_की_जिद #nojohindi #nojatoquotes #nojolife #Life

ac7546f43c178e571d559dc17a18ed64

Kalpana Tomar

 दिल हारा, सब वारा तुम पर, कैसे कहें सनम?
तुमसे दुख है, खुशियां तुमसे, कैसे कहें सनम?
जनम जनम के रिश्ते, तुमसे जोड़ लिए हैं ऐसे, 
बिना तुम्हारे, जीना कैसा ! कैसे कहें सनम?

©Kalpana Tomar
  कैसे_कहें _सनम
#nojohindi 
#nojatoquotes 
#nojatolove 
#nojatoshayari 
#nojolife

कैसे_कहें _सनम #nojohindi #nojatoquotes #nojatolove #nojatoshayari #nojolife #Love

ac7546f43c178e571d559dc17a18ed64

Kalpana Tomar

आज का सुविचार "हारने वाले की काबिलियत तय करती है कि, जीत का जश्न कैसा होना चाहिए।"

©Kalpana Tomar
  #aajkasuvichar 
#nojohindi 
#nojolife 
#nojatoquotes
loader
Home
Explore
Events
Notification
Profile