Nojoto: Largest Storytelling Platform
godambarinegi2522
  • 213Stories
  • 58Followers
  • 2.3KLove
    11.4KViews

Godambari Negi

  • Popular
  • Latest
  • Repost
  • Video
af8db526a49c3c4cee7d6289599cb0b8

Godambari Negi

White अंगारों की राह चल, झिझके न इक पल
जग करे करतल, प्रेरक  का  काम  कर।
भुज बल लौह सम, पाषाण  चूर  है  दम,
वक्ष विशाल विकट, आये जो जाए बिखर।
बाजुओं में है वो दम, होगी कुचाल बेदम
टूटे जगत का भ्रम, चल चढ़ तू  शिखर।
ऐसे  कर्मवीर  पर ,  दें  आशीष  भर-भर
धन-धन  ऐसा  नर, जाए  जय  हो  जिधर।।ः

©Godambari Negi
  #कर्मवीर
af8db526a49c3c4cee7d6289599cb0b8

Godambari Negi

White नैन  प्यासे  हैं  दरस  के, तुम  चले   आना।
भक्ति का वरदान दो प्रभु, अब न बिसराना।।
हैं  बहुत  मुझ  में  व्यसन भी, आ हरो सारे।
बाँसुरी  की  धुन  सुना  दो, राधिका   प्यारे।।

©Godambari Negi
  #god
af8db526a49c3c4cee7d6289599cb0b8

Godambari Negi

White कटुक वचन को छोड़िए, मधुर वचन को बोल।
वाणी  कड़वी  घाव  करे, मीठे  वचन  अमोल।।
उदंडता मत कीजिए, अनुचित यह  आचार।
शिष्ट रखें व्यवहार को, यही  सनातन  सार।।

©Godambari Negi
  #seekh
af8db526a49c3c4cee7d6289599cb0b8

Godambari Negi

White राजनीति के द्वार, सोच के कदम बढ़ाना,
भीतर मचा धमाल, स्वार्थ का यही ठिकाना।
कुंठित उच्च विचार, जाति का चोला पहने ,
पले खूब है झूठ, यही तो इसके गहने।

©Godambari Negi
  #politicians
af8db526a49c3c4cee7d6289599cb0b8

Godambari Negi

White मिटा  दो  द्वैष  के जाले  दिलों में  जो भरे  हों गर,
बनाकर रख सभी से ही तभी हर काम चलता है।

जहाँ  में  लोग  ऐसे  भी  सहारे  झूठ  के  चलते,
यही तो काल बन करके, सदा उनको निगलता है।

©Godambari Negi
  #life_quotes
af8db526a49c3c4cee7d6289599cb0b8

Godambari Negi

White कुंडलिया
देता  आँचल  छाँव है, घनी  पड़े  जब धूप।
शोभा  बढ़ती नार की, सुंदर  लगता  रूप।।
सुंदर  लगता  रूप, प्रजा  हो  चाहे  राजा।
ठंडक देता शीश, शरण में  इसकी  आजा।।
कह नेगी समझाय, वही बन जाय  विजेता।
जिसको राजा राम,  छाँव आँचल की देता।।

©Godambari Negi
  #कुंडलिया @विचार_वीथिका

#कुंडलिया @विचार_वीथिका #कविता

af8db526a49c3c4cee7d6289599cb0b8

Godambari Negi

कीचड़ में भी जो खिले, कमल पुकारें नाम।
आसन लक्ष्मी  का बना, आये उपमा काम।।


जीवन सुगम बना रहे,रखे ध्यान परिवेश।
भावी  पीढ़ी के  लिए, बना रहे  सुनिवेश।।

©Godambari Negi
  #doha
af8db526a49c3c4cee7d6289599cb0b8

Godambari Negi

White राम नाम है अति सुखकारी।
भाव जागता पावनहारी।
नाम जाप जो प्रति दिन करता,
दूर करे प्रभु विपदा सारी।।

©Godambari Negi
  #मुक्तक
af8db526a49c3c4cee7d6289599cb0b8

Godambari Negi

White रुकना थकना भूल कर, चलो तुरंग समान।
काम शीघ्र होता तभी, लक्ष्य रहे संधान।।

©Godambari Negi
  #दोहा
af8db526a49c3c4cee7d6289599cb0b8

Godambari Negi

White 212  212  212  212 

चाह मन में न हो  याद आया न कर।
बे वजह देख हमको  सताया न कर।।

आज  फेरी  निगाहें  सरी  राह  में-
इस तरह भी हमें तू भुलाया न कर।

वक्त दे ना सके तू  किसी  को  अगर-
तो  उसे घर कभी भी  बुलाया न कर।

है जमाना  बुरा  आजकल  तो बहुत-
राज अपना किसी को बताया न कर।

इश्क हम से तुझे हो कि चाहे न हो-
गैर  से इश्क अपना जताया न कर।

मुश्किलें  तो बहुत हैं  बता  क्या करें-
सोचकर बात दिल को दुखाया न कर।

है अभी ग़म खुशी भी मिलेगी  कभी-
अश्क दिन-रात तू यूँ  बहाया न कर।

-गोदाम्बरी नेगी

©Godambari Negi
  #ग़ज़ल
loader
Home
Explore
Events
Notification
Profile