Nojoto: Largest Storytelling Platform
rekhajain2701
  • 290Stories
  • 36Followers
  • 3.6KLove
    6.3KViews

rekha jain

  • Popular
  • Latest
  • Video
b2f7246dd9ba8dff5bf9d7a1dfa527f5

rekha jain

White सास बहू की तकरार 

लात मार कर सास जी,कहती उसको नाग।
स्वयं वरण जिसने किया,कहती उससे  भाग।
 कहती उससे  भाग, बहू जो वंश बढ़ाती।
आयी थी ससुराल, यहाँ पर सास रुलाती।।
कहती "रेखा"आज,भली नहीं है  ये बात।
सास बहू से लड़ रही,दे देकर घूँसा लात।

डॉ. रेखा जैन शिकोहाबाद

©rekha jain
  #Lion सास-बहू

#Lion सास-बहू

b2f7246dd9ba8dff5bf9d7a1dfa527f5

rekha jain

White आज नारी शक्ति को कोई नहीं तौल पाया है उसे मैने कुछ इस तरह प्रस्तुत किया कुंडलिया छंद में 

नारी शक्ति न तोलिए, रही तलातल नाप।
नारि शक्ति को कब भला,कौन सका है माप।
कौन सका है माप,सृष्टि अनुपम ईश्वर की।
करती धन की वृष्टि, सैर करती सुरपुर की।
रेखा कहे विचार, नारि सब पर है भारी।
है इतिहास गवाह,हुई बलि हर युग नारी।
डॉ रेखा जैन

©rekha jain
  #good_morningनारी_quotes
b2f7246dd9ba8dff5bf9d7a1dfa527f5

rekha jain

White 
19/7/24
देखिए भ्रष्टाचारियों के ठाठ

भ्रष्टाचारी
भ्रष्टाचारी फल रहे, बस करे साठ  गाठ।
भौतिकता की ओट में,पल में बढ़ते ठाठ।।
पल में बढ़ते ठाठ,लूट ली जनता भोली
भ्रष्टों को दे  दंड,बनाकर  हम सब टोली।।
जनता दे न जवाब,बनी वो क्यूं बेचारी 
पूछूं एक सवाल,फले क्यों भ्रष्टाचारी।।
~~~~~~~~~
       डॉ रेखा जैन शिकोहाबाद

©rekha jain
  #love_shayari विचार

#love_shayari विचार

b2f7246dd9ba8dff5bf9d7a1dfa527f5

rekha jain

White चंदा

चंदा मन से दीजिए, धन  जब अपरंपार 
 फिर शादी के बाद, मंथन किया सौ बार 
मंथन किया सौ बार,धन है बुरी बीमारी 
धन की बढ़ती कीच, जगाती रातें सारी।
कहती" रेखा "आज,तनिक तो सोच बंदा
अपने खुले मन से, हमेशा बांटो  चंदा।

©rekha jain
  #love_shayari चंदा

#love_shayari चंदा

b2f7246dd9ba8dff5bf9d7a1dfa527f5

rekha jain

White सब्जी की मंहगाई को देखकर 

सब्जी मंडी में दिखे,जनता अपरंपार
मोलभाव तब करें,जब होता खर्च हज़ार।
जब होता खर्च हज़ार भाव आसमान छूते
कैसे रहे अब स्वस्थ,रहे जो सब्जी  बूते ।
रेखा देती सीख, कभी न मारना डंडी।
चाहे  मिले धोखा,बह जाना सब्जी मंडी।
डॉ रेखा जैन

©rekha jain
  #international_Justice_day सब्जी
b2f7246dd9ba8dff5bf9d7a1dfa527f5

rekha jain

White इन्कमटैक्स 

इनकम टैक्स भर रहे, सीधे सादे नेक
इकठ्ठा खजाना वो करें ,जिनके धंधे फेंक।
जिनके धंधे फेंक,वहीं तिजोरी गजबभरते
हमेशा होते  गरीब,आठ-दस बच्चे जनते।
कहती "रेखा"आज ,करे धनवान वैलकम
एक दो जिनके बच्चे, वो भरे टैक्स इनकम।

©rekha jain
  #good_mornविचारing_quotes
b2f7246dd9ba8dff5bf9d7a1dfa527f5

rekha jain

White 
आज की हकीकत 
डायबिटीज 
मुख का सब सुख ले गई ,वैरी डायबिटीज 
डॉ हम से अब कह रहा, नहीं मिठाई  प्लीज़।
 नहीं मिठाई  प्लीज़,न केला चीकू खाओ
करो सभी परहेज,तभी तो सेहत पाओ।
कहती" रेखा "आज, सबसे बड़ा है यह दुख
पेट भी भरता नहीं ,क्या क्या नहीं खाएं मुख।

©rekha jain
  #WORLD_POPULATION_DAY विचार

#WORLD_POPULATION_DAY विचार

b2f7246dd9ba8dff5bf9d7a1dfa527f5

rekha jain

White आज का चिंतनीय विचार 

माता-पिता वो हस्ती है जिसके पसीने की एक बूंद का कर्ज भी औलाद नहीं चुका सकती।

डॉ रेखा जैन

©rekha jain
  #CAT विचार

#CAT विचार

b2f7246dd9ba8dff5bf9d7a1dfa527f5

rekha jain

White 
आज की हकीकत 

माता-पिता की नसीहत सबको बुरी लगती है पर माता-पिता की वसीयत सबको अच्छी लगती है बात कड़वी है पर सत्य है।

डॉ रेखा जैन

©rekha jain
  #good_morning_qहकीकतuotes
b2f7246dd9ba8dff5bf9d7a1dfa527f5

rekha jain

White आज की हकीकत 

माता-पिता की नसीहत सबको बुरी लगती है पर माता-पिता की वसीयत सबको अच्छी लगती है बात कड़वी है पर सत्य है।
डॉ रेखा जैन

©rekha jain
  #हकीकत
loader
Home
Explore
Events
Notification
Profile