Nojoto: Largest Storytelling Platform
govindpandram5039
  • 684Stories
  • 2.7KFollowers
  • 63.1KLove
    13.1KViews

Govind Pandram

"मेरे अधूरे अल्फाज़"

  • Popular
  • Latest
  • Repost
  • Video
b3e005f567c0df2c10213621f9627f6e

Govind Pandram

जा रहा है ये 'साल' भी यादों का नजराना देकर..
अगर हो गई हो कोई खता हमसे तो माफ करना!

©Govind Pandram
  #kitaab
b3e005f567c0df2c10213621f9627f6e

Govind Pandram

लोग नये "साल" में बहुत कुछ नया मांगेंगे...
पर मुझे तो तुम्हारा वही पुराना साथ चाहिए!
दोस्तों...
2023 के आगमन पर अनन्त शुभकामनाएं!!

©Govind Pandram #newyear
b3e005f567c0df2c10213621f9627f6e

Govind Pandram

#5LinePoetry जमीं से लेकर आसमान के झुक जाने तक,
याद आऊँगा तुम्हें साँसो के रुक जाने तक।
     कर ले सितम मुझको सताने की रुलाने की,
     तू लाख कर ले कोशिश मुझको भुलाने की।
न भूलोगे हमें चाँद - तारों के छुप जाने तक,
याद आऊँगा तुम्हें साँसो के रुक जाने तक।

©Govind Pandram #5LinePoetry
b3e005f567c0df2c10213621f9627f6e

Govind Pandram

तेरे नशीले नैनों को शराब लिख दूँ,
सुर्ख नाजुक लबों को गुलाब लिख दूँ।
इशारों इशारों में ही सही सवाल तो कर
तेरे हर सवाल का जवाब लिख दूँ।
उधार अनमिट स्याही लेकर शायरों से,
मुकम्मल इश्क़ की किताब लिख दूँ।।

©Govind Pandram #Rose
b3e005f567c0df2c10213621f9627f6e

Govind Pandram

#5LinePoetry आसमां में सितारे झिलमिलाने लगे,
झोंके हवा के, कुछ गुनगुनाने लगे।
शान्त समंदर,खामोश लहर झूमकर,
पत्ते पेड़ो के, तट पर...हँस-हंसकर।
किस्से अपनी मुहब्बत के सुनाने लगे..
झोंके हवा के, कुछ गुनगुनाने लगे।1।

©Govind Pandram #5LinePoetry 
B Ravan J P Lodhi. PUSHKAR MISHRA Darshan Raj Vasudha Uttam

#5LinePoetry B Ravan J P Lodhi. PUSHKAR MISHRA Darshan Raj Vasudha Uttam

b3e005f567c0df2c10213621f9627f6e

Govind Pandram

'सपनो' से दूर 'हकीकत' के गाँव में,
जन्नत है माँ के आँचल की छाँव में।
गर साथ हैं माँ का राह-ए-सफर में,
फिर काँटे भी चुभने से डरे पाँव में।

©Govind Pandram #MothersDay2021
b3e005f567c0df2c10213621f9627f6e

Govind Pandram

बोझ है  
दिल के जख़्मो को दिखाया नहीं जाता,
तेरा चेहरा जो दिल से भुलाया नहीं जाता।
जुदा हो गये तुम हमसे मगर याद रखना,
इक बोझ हैं जुदाई जो उठाया नहीं जाता।

©Govind Pandram #PoetInYou
b3e005f567c0df2c10213621f9627f6e

Govind Pandram

क्या लिखूँ  


एक तेरे लिए अब कहानी लिखूँ,
रात रंगीन दिन को सुहानी लिखूँ।

दर्द-ए-दिल लिखूँ या लिखूँ मैं दवा,
क्या लिखूँ मैं तुम्हें क्या दिवानी लिखूँ।

देखकर हुश्न मदहोश होने लगा,
ना रहूँ होश में फिर जवानी लिखूँ।

जब लिखूँ मैं कभी तो कलम तोड़ दूँ,
दर्द से दर्द की जब जुबानी लिखूँ।

©Govind Pandram #PoetInYou
b3e005f567c0df2c10213621f9627f6e

Govind Pandram

मैं वो ख़्वाब हूँ जिसे देखा न अब तक किसी ने।

©Govind Pandram #HBDSharmanJoshi
b3e005f567c0df2c10213621f9627f6e

Govind Pandram

मेरी दुआ  दिल पे असर तेरी अदाओं ने किया,
कोई जादू जैसे तेरी निगाहों ने किया।

प्यार की ख़ुशबू महकने लगा हर तरफ,
कुछ तो असर सर्द हवाओं ने किया।

बहुत मुश्किलों से तुम्हें पाया हैं मैंने,
लगता हैं असर मेरी दुआओं ने किया।

©Govind Pandram #PoetInYou
loader
Home
Explore
Events
Notification
Profile