Nojoto: Largest Storytelling Platform
nojotouser8126092447
  • 128Stories
  • 109Followers
  • 1.0KLove
    628Views

अरविन्द त्रिवेदी

ज्ञान भाषा का मुझको नही है मगर भावनायें जगत की मैं पढ़ने लगा व्याकरण मैं अभी कुछ भी जानूँ नही वेदनायें जगत की मैं गढ़नें लगा मोबाइल नंबर ---- 7087345171,

  • Popular
  • Latest
  • Video
c4321c1dbaf47a9fd5ab8a503236b738

अरविन्द त्रिवेदी

White हमारी शान हिन्दी है, हमारा मान हिन्दी है |
मिला है ज्ञान जिससे सब, वही अभिमान हिन्दी है |
हुआ मैं धन्य पाकर माँ, तेरे आँचल की छाया को,
हमारी भावनाओं की सहज पहचान हिन्दी है।। 

✍️अरविन्द त्रिवेदी        










  ✍️अरविन्द त्रिवेदी

©अरविन्द त्रिवेदी #hindi_diwas  हिंदी कविता

#hindi_diwas हिंदी कविता

c4321c1dbaf47a9fd5ab8a503236b738

अरविन्द त्रिवेदी

White मर्यादाएँ टूटतीं, भाषा भी अश्लील। 
गूँगी बहरी बस्तियाँ, उस पर उड़ते चील।। 

✍️अरविन्द त्रिवेदी

©अरविन्द त्रिवेदी 
  #दोहा
c4321c1dbaf47a9fd5ab8a503236b738

अरविन्द त्रिवेदी

दिशा हीन मानव फिरै, 
सत्ता के आधीन। 
फसकर वाणी जाल में,
 बन बैठा मतिहीन।। 

   



✍️ अरविन्द त्रिवेदी

©अरविन्द त्रिवेदी #दोहा
c4321c1dbaf47a9fd5ab8a503236b738

अरविन्द त्रिवेदी

भूल कर भूल सारी चलो आज फिर, 
रंग होली का सबको लगाते चलें। 
प्रेम संबंध की नींव मजबूत कर, 
नफरतों के महल सब गिराते चलें।

©अरविन्द त्रिवेदी 
  #Holi
c4321c1dbaf47a9fd5ab8a503236b738

अरविन्द त्रिवेदी

तुम्हीं माता तुम्हीं बहना। 
तुम्हीं परिवार का गहना। 
तुम्हीं टीका तुम्हीं रोली। 
तुम्हीं  रंगों  भरी  होली। 

तुम्हीं साया तुम्हीं छाया। 
तुम्हीं ममता भरी काया। 
तुम्हीं सरिता तुम्हीं धारा। 
तुम्हीं  मीरा  तुम्हीं  तारा। 

✍️अरविन्द त्रिवेदी

©अरविन्द त्रिवेदी #womeninternational
c4321c1dbaf47a9fd5ab8a503236b738

अरविन्द त्रिवेदी

प्रखर हो ज्ञानमंडल अब, यही है भावना मेरी । 
हरो अज्ञानता उर से,  सुकोमल साधना मेरी । 
नमन स्वीकार लो माँ शारदे विनती तनय की यह-
करो हर लेखनी स्वर्णिम, यही है प्रार्थना मेरी । 
 ✍️ अरविन्द त्रिवेदी
       उन्नाव उ० प्र०

©अरविन्द त्रिवेदी 
  #बसंतपंचमी #जयमाँसरस्वती
c4321c1dbaf47a9fd5ab8a503236b738

अरविन्द त्रिवेदी

26 jan republic day संघर्षी युग बीत चुका है। 
दु:खों का घट रीत चुका है। 
आशाओं की धूप सुनहरी, 
हिन्द युद्ध हर जीत चुका है।।

©अरविन्द त्रिवेदी 
  #26janrepublicday #jai_hind #bharat #India #india🇮🇳 #Poetry #muktak
c4321c1dbaf47a9fd5ab8a503236b738

अरविन्द त्रिवेदी

इतिहास के पन्नों तले हर, युद्ध का परिणाम है ।
रावण विनाशक लाख हो पर, लक्ष्य जय का राम है ।।



विजयदशमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ
        जय श्री राम

©अरविन्द त्रिवेदी #नोजोटो 

#Dussehra
c4321c1dbaf47a9fd5ab8a503236b738

अरविन्द त्रिवेदी

बेध दे दुश्मनों को वो शायक बनो ।
परिजनों के लिए आप नायक बनो ।
पृष्ठ पर नव विचारों से दर्शन गढ़ें -
गर्व हो राष्ट्र को इसके लायक बनो ।।

          
आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
जय हिन्द
जय भारत
वंदे मातरम्
🙏🙏

©अरविन्द त्रिवेदी #Independence
c4321c1dbaf47a9fd5ab8a503236b738

अरविन्द त्रिवेदी

खोज-खोज कर थक गया, मिला न मन का चैन ।
नयनों  की  गुस्ताखियाँ,  उर  तड़पें  दिन  रैन ।।

©अरविन्द त्रिवेदी #नोजोटो 
#कविता 

#ishq

नोजोटो कविता ishq

loader
Home
Explore
Events
Notification
Profile