Nojoto: Largest Storytelling Platform
prafulvashistha6679
  • 174Stories
  • 0Followers
  • 0Love
    0Views

Praful Vashistha

  • Popular
  • Latest
  • Video
c96c2f6bf336ed04364b395b1e7219ce

Praful Vashistha

अब तो जीवन में इम्तिहान नहीं इम्तिहान में जीवन ढूंढो।
हो मुजस्सर एक भी कतरा, उसी में सारा जहान ढूंढो।।

कामियाबी बुलंदी खुशनसीबी, बंगलो के गुलाम हैं सारे।
ये गरीबो क़ो हिदायत हैं, अपनी मेहनत में इत्मीनान ढूंढो।।

बशर के लब-ओ -लहजे में ना-तमामी महसूस होती हैं।
ओ नुक्स-बीं तुम भी, अपने गिरेबान में इंसान ढूंढो।।

बुजुर्ग तजुर्बेकार सारे, मु'आशरे में नेकी की ईमारत थे।
एक तम्मना हर नौजवां की, कहाँ ढह गए वो मकान ढूंढो।।

यहाँ मीठे संवाद देकर भी, नफरती अरमान रखते हैं।
प्रफुल्ल तुम क्यों नहीं कहते ,जाओ अपना काम ढूंढो।। #yqdidi #yqbaba #yqquotes #yqaestheticthoughts #yqtales #yqhindi #yqdada #yqrestzone
c96c2f6bf336ed04364b395b1e7219ce

Praful Vashistha

शब्दकोष का एक नाद वो जीवन का उनवान।
बच्चे पाते खुद से पहले अपने पिता की ही पहचान।।

एक पिता वो संगी साथी वो मित्र सा पाते मान।
एक पिता ही शक्तिमान हैं वो ही बच्चों के हनुमान।।

माँ का स्नेह हैं ठंडा आंचल, पिता हैं धूप में तपता आराम।
बच्चो की ख्वाहिश के खातिर, घूमे बिन पाए विश्राम।।

बच्चो की गलती क़ो लेते वो भी अपने सिर पे।
माँ की ना क़ो हाँ में बदले अपने बाहुबल से।।

अपने नाथ में लड़की देखे अपने जनक की आभा।
वही त्याग और कोमल ह्रदय उनमे देते शोभा।।

पिता दिवस पे ही क्यों बच्चे करते अपने पिता क़ो याद।
बाकी दिनों में क्यों करते रहते उनसे विवाद।। #yqdidi #yqbaba #yqquotes #fathersday #yqaestheticthoughts #yqhindi #yqdada #hindi
c96c2f6bf336ed04364b395b1e7219ce

Praful Vashistha

अब के हम टूटे तो टुकड़ो में बट जाएंगे ।
अरमान हमारे सारे मिट्टी में मिल जाएंगे।।

रंज बढ़कर अब खुद से खुदा पे आ गया।
सवाल अब तो अपनी किस्मत पे आ गया।।

काले साये से भी काला मुस्तकबिल है अपना।
लेकर फिर रहे है सब अपना टुटा हुआ सपना।।

सीमा उम्मीद की अब तो टूटती जा रही है।
जीवन की रेखा अपने हाथ से छुटती जा रही है।।

किरणे अच्छाई की कुछ दिखाई नहीं देती।
त्रास अपने मन का ये हर नहीं लेती।।

हमको मालूम है जीवन खुद में ही संघर्ष।
अपने हिस्से में क्यों नहीं तनिक भर भी हर्ष।।

एक हिस्सा रौशनी का हम भी छीननेगें।
अपने भुजदंड से जीत के मोती हम भी बिनेगें।

ये मिट्टी इतनी भी बेवफा हो नहीं सकती।
सूरज की ज्योति कही खो नहीं सकती।।

कभी कभी लक्ष्य में प्रफुल्ल देर हो सकती।
जो हमें ना हो हासिल ऐसी मंजिल हो नहीं सकती।। #yqbaba #yqdidi #yqquotes #yqhindi #yqtales #life #lifequotes #yqaestheticthoughts
c96c2f6bf336ed04364b395b1e7219ce

Praful Vashistha

सपनो के कंधो पे नाकामी लिए चलते है।
हारी हुई सोच की जवानी लिए फिरते है।।

बात जो करते थे अभिजय के बाद ही जीवन है।
नाउम्मीदी क़ो सौप के दामन पराजय हाथ लिए दिखते है।।

सवेरा देख के भी ये आँखे मुंद लेते है।
मौके हाथ में आते भी धोखा समझते है।।

नहीं ये छोड़ते क्यों  सोग का साया।
नहीं मौका क्यों एक और जीस्त क़ो देते है।।

नई राहे नई मंज़िल इनसे दूर नहीं है कुछ।
नहीं कोई इनमे खूबी क्यों ये रटते रहते है।।

पुराने सपनो पे ऐतबार बेहिसाब है इनको।
नूतन किरणों पे प्रतिती एक बार नहीं करते है।।


ऐ हवाओं मेरे यार के नज़दीक जाओ,
ऐ हवाओं मेरे यार क़ो इतना बताओ।
नहीं वो और कुछ उसकी भीति ही इतनी,
जो सन्नाटा महसूस होता उनके अरमान मरते है।।

नहीं कोई एक बार में ही पार पा जाता।
नहीं एक ख्वाब पे जीवन वार देते है।।

व्याकुल सिंह भी आँखेट पे पग क़ो पीछे धर के ही।
लगाकर जोर फिर अपने भोजन पे झापट्टे है।।

तनिक विश्वास भी करो तुम निरंतर अभ्यास में लगो तुम।
प्रफुल्ल बनते है जीवन जब अभिनव ऊर्जा ध्यान में धरते है।।
 #yqdidi #yqbaba #yqquotes #yqhindi #yqquotes #yqaestheticthoughts #yqdada #yqthoughts
c96c2f6bf336ed04364b395b1e7219ce

Praful Vashistha

सबकी हाँ में हाँ मिलाना जरूरी हैं क्या।
तेरा भी मुझको चाहना जरूरी हैं क्या।।

यू तो मुलाकात हुए अरसा बीत गया।
अब दिल में नहीं जज्बात दिखाना जरूरी है क्या।।

अब जब नजरें मिलती है तो चेहरा फेर लेते हैं।
हम है तुमसे नाराज ये बताना जरूरी हैं क्या।।

कभी दोस्ती का हाथ तुम भी तो बढ़ा कर देखो।
हमेशा हमारा ही तुमको मनाना जरूरी हैं क्या।।

सर्द आहों के साथ भी हयात को मंजिल मिली।
दिल से दिल को मिलाना जरूरी है क्या।। #yqdidi #yqbaba #yqquotes #yqaestheticthoughts #yqtales #yqhindi #yqdada #hindi
c96c2f6bf336ed04364b395b1e7219ce

Praful Vashistha

लोग सारे यहाँ कतार में बैठें हैं।
आपकी हार के इंतजार में बैठे है।।

चाहते तो ये भी है कि पाएं बुलंदी।
मारकर सब के सब अपने मयार को बैठे हैं।।

हँसने की कीमत नही लगती हैं इस जग में।
बेमुरव्वत से ठहाके लिए हर बार ये बैठे हैं।।

कोई काम से चुके तो इनके अभिमोद का हिस्सा।
अपने कण्ड में ये तंज बेशुमार लिए बैठे हैं।।

जैसे सिंधु भी ना कर सका राम को जय से विरक्त।
आप भी अपनी विजय के हकदार बैठें हैं।। #yqbaba #yqdidi #yqquotes #yqaestheticthoughts #yqtales #yqhindi #yqdada #yqrestzone
c96c2f6bf336ed04364b395b1e7219ce

Praful Vashistha

बेवड़ा शराबी या एबी, और क्या क्या हमको कहते है।
वो दर्द का सागर तो देखो, जिसमे हम सब रहते है।।

बस दवा दर्द की नही शराब, ये मनोरंजन का साधन है।
वो यारो की टोली देखो, जाम ही इसमें बहते है।।

उधर जश्न में उठते हो सागर,  इधर मधुशाला में पैमाना।
मिलने की बाजे शहनाई, या हिज्र में आंसू सहते है।।

नए साल का हो उत्सव, या बीती पुरानी बातें हो।
रूठे हुए हो यार सभी, सब दारू दारू कहते है।।

जो भूल गए वो भूल गए, हम भी याद उन्हें ना करते है।
और जो हमको देवे कुछ हानि, इतनी सूरा भी ना भरते है।। Sharab #yqbaba #yqdidi #yqquotes #yqaestheticthoughts #yqtales #yqhindi #shayari #hindi
c96c2f6bf336ed04364b395b1e7219ce

Praful Vashistha

यू तो फासला तेरे मेरे दरमियां कुछ भी नही।
यकीं मानो मगर दूरियां मीलों की है।। #yqbaba #yqdidi #yqquotes #yqaestheticthoughts #yqtales #yqhindi #hindi #shayari
c96c2f6bf336ed04364b395b1e7219ce

Praful Vashistha

बहुत मशगुल रहते हो, गोशा खानदान है क्या।
हमारे चेहरे की मुस्कराहट भी नही दिखती, हमारे दरमियाँ तकरार है क्या।।

यू तो तू मेरे आस पास ही डेरा जमाएं है।
तुझ तक जाती नहीं आहट मेरी, हमारे दरमियाँ दीवार हैं क्या।। हमारे बीच में तकरार है क्या,
हमारे दरमियाँ दीवार है क्या?
    #collab #yourquoteandmine
Collaborating with YourQuote Didi #yqbaba #yqdidi #yqquotes #yqaestheticthoughts #yqtales #hindi

हमारे बीच में तकरार है क्या, हमारे दरमियाँ दीवार है क्या? #Collab #YourQuoteAndMine Collaborating with YourQuote Didi #yqbaba #yqdidi #yqquotes #yqaestheticthoughts #yqtales #Hindi

c96c2f6bf336ed04364b395b1e7219ce

Praful Vashistha

दोहरे की एक अद्भुत महिमा, मैं कहने को तैयार।
इतने अंश है इसके भैया, कि करना पड़े विचार।।

दोहरे के जो नाम को समझे, नही हुआ वो ज्ञानी।
अरे दोहरे के जो काम को समझे, वो होता है नामी।।

कितनी चीजें मिलती इसमे क्या तुमको है अहसास।
पता वता कुछ नही है तुमको, बस करने लगे उपहास।।

दोहरा कैसे दोहरा बनता, चलो जाने तुम और हम भी।
क्या क्या इसमे होता शामिल, जरा देखे तो उसको भी।।

सुपारी चुना लौंग युक्त संग तम्बाकू कत्था भी।
सिरोता उसका मुख्य हैं साधन, जो करता काम सभी।।

थोड़ा थोड़ा सब ही लेते, जो बताये उपयुक्त पदार्थ।
हाथ मे लेकर उसको मींजे, कि आ जाये वो सब साथ।।

अब हाथ बढ़ा के मुँह में धरलो, और करलो मुँह को बंद।
इसका रस जब जीभ पे लगता, फिर बस आनंद ही आनंद।।

ये दोहरा ज्ञान जिसको भी आवे, वो हैं सबसे प्रसन्न।
दोहरा तो है प्रसाद प्रभु का, जो देते है भगवन।। #yqbaba #yqdidi #yqquotes #yqaestheticthoughts #yqtales #yqhindi #hindi #shayari
loader
Home
Explore
Events
Notification
Profile