Nojoto: Largest Storytelling Platform

Download Umeedein Status, Shayari, Quotes

#umeedein

Puru Dhawan

  • 2292 Stories
  • Popular
  • Latest
  • Video
05407abef9a6f72319760f5e35a5fe34

Rajesh kohli

माफ़ी के हकदार सिर्फ
गलती करने वाले होते है 
चालाकी करने वाले नही
इन्हे अपनी जिंदगी से 
हमेशा दूर रखें

©Rajesh kohli
  #umeedein
c8fa6dce43cae392a4beebb69e77b70f

Manvi Singh Manu

भूगोल की कक्षा में पृथ्वी के विषय में और 
चांद की कलाकृतियों के विषय में
पढ़ते हुए उस कक्षा में अव्वल आने वाली लड़कियां 
धीरे-धीरे मां के साथ रसोई में ,
गोल-गोल पृथ्वी और चांद जैसीरोटियां पकाना सीख लेती हैं
और वो गोल रोटियां खाने वाले लोग कहते हैं!.. 
तुम्हें रोटियां सेंकने के अतिरिक्त करना ही क्या है!
स्तब्ध होकर देखती रह जाती हैं वो सपनों से भरी निरीह आँखें
एकटक उन्हें और फिर अपनी मां को।

©Manvi Singh Manu
  #umeedein
42e4e9c11e7af1fb531a983c788eb537

Rakhi Saroj

हर राह पर तेरा नाम लिख दूंगी 
तेरी ख्वाहिश बन तुझे अपनी दुआओं में बसा लूंगी 
बंद काले मोती को पिरोकर डोर में तेरी हो जाऊंगी 
सात फेरों का रंग अपनी मांग में सज़ा अपना 
हर अंग तेरे नाम कर तेरे बनाएं पगों पर चल जाऊंगी 
बस तू एक बार मुझे तो खोज ला, जा किनारों से 
उतर समुद्र से स्त्री होने का अर्थ तो समझ आ।

©Rakhi Saroj
  #umeedein
5830ec8255df884f9af157d2b12a2940

niharika nilam singh

जीवन में संतुष्टि क्या है ???...  त्वरित व क्षणिक इच्छाओं की पूर्ति !.....
फिर ... आनंद क्या है .??..
संतोष का प्रसाद ! .........

©niharika nilam singh
  #संतोष #आनन्द #उद्देश्य #Life
e76748756c54c3e1e2256d32135365bc

love you zindagi

शर्मा के मुंह न फेर नज़र के सवाल पर 
लाती है ऐसे मोड़ पे किस्मत कभी कभी ।।

©love you zindagi
  #umeedein #Kismat #love❤ #Life❤ #sharm

#umeedein #Kismat love❤ Life❤ #Sharm

3a36e371add3289a6b106a4df50b452f

veena khandelwal

#भूल_न_पाता_मन_कभी

भूल ना पाता मन कभी,वो आंचल की छाॅंव।
जहाॅं सुबह से शाम तक, नेह बरसता ठाॅंव।।
अॅंगुली पकड़ी जिस पिता,सीखी जीवन चाल।
अब उन्हीं की झुकी कमर,थकित हो गये पाॅंव।।

भूल ना पाता मन कभी,बचपन वाले खेल।
कागज की कश्ती कभी, छुक-छुक करती रेल।
प्यारे दिन मस्ती भरे,बचपन के सब दोस्त-
हुई लड़ाई एक पल,अगले ही पल मेल।।

भूल ना पाता मन  कभी, किलकारी की गुंज।
सुत आया जब गोद में,मन खुशियों का कुंज।
मुदित हुआ मन मां बनी,दिल में खुशी अपार -
यह सुख जग सबसे बड़ा,बाकी सब सुख मुंज।।

                              वीणा खंडेलवाल 
                        तुमसर महाराष्ट्र

©veena khandelwal #umeedein
b93ca3979e13218f1f34d6099544956c

rajeshwari Thakur

समाज एक ही पर, 
विधवा महिलाएं आधुनिकता कि आड़ में, 
अपनी ही संस्कृति का परित्याग करने पर तुली हुई हैं। 
और सुहागिन महिलाओं के सजने संवरने पर व्यंग्य बाण चलाए जाते हैं। क्या इसी रूप में बाकी रह गए हैं सामाजिक कायदे।

©rajeshwari Thakur
  #umeedein
837a5fae4b84ef2ec366e6f0705916c9

Neeru Mittal

अच्छी औरतें कौन होती है? 
जो चुप्पी साधे रहें 
या फिर जो हँसते हुए तमाशबीन हो 

क्योंकि औरतों के इतिहास मे दर्ज है : 
अग्नि-परीक्षा के बाद भी 
सीता अच्छी नहीं हो पाई 

चीरहरण झेलने के बाद भी 
द्रोपदी का गुणगान नहीं हो पाया 

लक्ष्मण की पत्नी उर्मिला का त्याग 
लोगों को याद तक नहीं 

तो फिर ये अच्छी औरतें कौन हैं? 

क्या हर रोज़ मार खाती औरतें? 
या सरेआम पिटती औरतें? 
या चौके बर्तन में घिसती औरतें? 
या फिर बच्चों के पीछे भागती औरतें? 

कौन होती हैं आख़िर अच्छी औरतें?

©Neeru Mittal
  #umeedein
2c44de25341f544bfde557a4a38698e1

khwab

mere saath ho kar v jisne chahat rakhhi hazaro ki...
bharosha v khoya,aur na rakh paya wo ijjat humare mohabbat ki...
humne to dua main manga tha sirf unko...
kaash wo laaj hi rakh lete humari ibadat ki...
aisi v kya khubiya dhundhne nikle aap??
ki yaad v nhi rha aapko ki main tumhari thi....
ek ek pal ka tinka jod kr,bna tha ek aashiyana humara...
aapne lagayi usmain aag aur apni duniya roshan ki....
kaha rhi kami jo tumne aisi saza di,
tumhari chahat ne meri duniya tabah ki... 🍂

©pragya mishra
  #saza
c7732f44d3d6722d639d1b28e5d4346c

Surinder Kaur

ਅੱਖਾਂ ਸੱਦਦੀਆਂ ਲਾੜਿਆ
ਤੂੰ ਛੇਤੀ ਛੇਤੀ ਆ,
ਤੇਰੇ ਲਈ ਗੁਦੀਆ ਡੋਰੀਆ
ਬੈਠੀ ਸੁਰਮਾ ਪਾਅ,
ਨਾ ਲੱਗੀਆਂ ਚੋਟਾ ਤੂੰ ਜਾਣਦਾ
ਜਾਪੇ ਲਾ ਪ੍ਰਵਾਹ,
ਛੱਡ ਦੁਨੀਆਂ ਦੀਆਂ ਔਕੜਾਂ
ਲੈ ਲਾਵਾਂ ਚਾਰ ਪੜਾਅ।

©Surinder Kaur 
  #umeedein
loader
Home
Explore
Events
Notification
Profile