White अपनो के चलाये तीर दिल के पार हो जाने दो, जाने क्यों सहते रहना है अब तो आखरी बार हो जाने दो || सह ली बहुत चालाकियाँ, कुछ पराये से अपनो की | उन अपनो को पराया करने खुद को तैयार हो जाने दो || कुछ तो लोग कहेंगे, लोगो का काम है कहना | एक कान से सुनकर, दूजे से पार हो जाने दो || नादान समझ कर सबने, कर ली बहुत मनमानिया | आ गया है वक़्त की खुद को, होशियार हो जाने दो || ईश्वर का एक नाम ही है जग मे, सबसे बड़ा सहारा है | वो ही मांझी,वो ही नैया, उसको ही पतवार हो जाने दो || सृष्टि सिंह ©Bindass writer #self respect