Nojoto: Largest Storytelling Platform

*ईमान* अगर थोड़ा सा भी दुनिया में,ईमान बचा है। समझो

*ईमान*
अगर थोड़ा सा भी दुनिया में,ईमान बचा है।
समझो  तब  ही  दुनिया में,भगवान बचा है।

भटक  रहे  हैं  अँधेरो  में ,  लोग  यहाँ  पर।
चमन खो  गए ,बस  बाक़ी श्मशान बचा है।

लहू  हो  गया  मैला ,  दिल भी सबके काले।
किस मुँह से कह दे,दुनिया मे इंसान बचा है।

भेदभाव  और  जातिवाद  की , खड़ी दीवारें।
क्या फिर भी लगता अब कोई,मकान बचा है।

ईमान  बेचकर  करते   हैं, अहंकार की पूजा।
इस जग में अब ,अल्लाह ना भगवान बचा है।।
                                      पूनम आत्रेय

©poonam atrey
  #ईमान
#अल्लाहऔरभगवान 
#पूनमकीकलमसे 
#नोजोटो 
#नोजोटोसाहित्य 
 Farooq Farooqui Preeti Kumari HINDI SAHITYA SAGAR Reema Mittal  Anil Ray  Rakesh Kumar Das Hardik Mahajan Sanchita jitendra sharma Banarasi..  Neel Payal Das Bhardwaj Only Budana Margoob Ansari Ravikant Dushe  Anuja sharma Siddharth Bhagat Rama Goswami Ritu Tyagi Anshu writer  Ranjit Kumar अभिलाष द्विवेदी (अकेला ) एक अनपढ़ शायर Navash2411 AKhilesh Sehra परिंदा  अदनासा- AbhiJaunpur VIPUL KUMAR Kamlesh Kandpal Dr. Satyendra Sharma #कलमस