सुन्दर है अति सुन्दर है, उड़ता है ये गगन में। कर देता है शत्रु विनाश, ये बस कुछ ही क्षण में।। देख लो भारत🇮🇳 ने भी, अब कर दिया कमाल। फ्रांस से लेकर आ गए, लड़ाकू विमान रफाल।। पहुंचा जब भारत की भूमि पर,, हुई स्वागत🙏इसकी खूब। उड़ गए होश चीन- पाक के, देख के इसका रूप।। हिन्द की सेना में अब, जुड़ गया एक और 🦁। जो कर दे पल भर में ही, दुश्मनों को ढेर।। बता दिया अब भारत 🇮🇳ने भी, नहीं रहेंगे पीछे हम। देख लेंगे दुश्मनों में, बचा है कितना दम 💪।। भारत की बढ़ती शक्ति को, देख दुश्मन घबराए। सुनकर रफाल की शक्ति को, कदम वे पीछे हटाए।। आईए इस खुशी में, हम भी शामिल हो जाए । बोलिए सभी जय हिन्द, और आइए खुशियां मनाएं।। 🇮🇳 जय हिन्द जय भारत 🇮🇳 #Rafel