Nojoto: Largest Storytelling Platform

White मैं भी बिना कुंडी लगाकर सोती काश में भी लड़क

White मैं भी बिना कुंडी लगाकर सोती 
काश में भी लड़का होती.....
बिना बंदिशों दौड़ती-उड़ती फिरती
सारी रात दोस्तों के साथ घूमती 
काश मैं भी लड़का होती,
कहते सुना गई सबको...
लड़की को पढ़ाओ लिखाओ शशक्त बनाओ,
और पड़ लिख कर जब डॉक्टर बनती 
तो मेरी माँ ना खोती उसकी आँखों का मोती
काश मैं भी लड़का होती....
छत्तीस घंटे का कार्य लगातार दुशवार हुआ, 
बहिष्कार हुआ, बलात्कार हुआ 
पुरुष के वहसीपन से साक्षात्कार हुआ,
काश उन पुरुषों में भी थोड़े से स्त्रीपन की कोमलता होती 
काश मैं भी लड़का होती....
कहते है सीसीटीवी नहीं था 
होता भी तो क्या होता 
एक पुरुषकर्मी रोज उस पर नजर रखता 
उसकी नजर भी कितनी ही पाक होती.?
काश मैं भी एक लड़का होती..
अगर मैं एक लड़का होती 
शायद आज मैं जिंदा होती... 🥹

-ख्याली_जोशी 🥀🥀

©HUMANITY INSIDE #love_shayari #justis
White मैं भी बिना कुंडी लगाकर सोती 
काश में भी लड़का होती.....
बिना बंदिशों दौड़ती-उड़ती फिरती
सारी रात दोस्तों के साथ घूमती 
काश मैं भी लड़का होती,
कहते सुना गई सबको...
लड़की को पढ़ाओ लिखाओ शशक्त बनाओ,
और पड़ लिख कर जब डॉक्टर बनती 
तो मेरी माँ ना खोती उसकी आँखों का मोती
काश मैं भी लड़का होती....
छत्तीस घंटे का कार्य लगातार दुशवार हुआ, 
बहिष्कार हुआ, बलात्कार हुआ 
पुरुष के वहसीपन से साक्षात्कार हुआ,
काश उन पुरुषों में भी थोड़े से स्त्रीपन की कोमलता होती 
काश मैं भी लड़का होती....
कहते है सीसीटीवी नहीं था 
होता भी तो क्या होता 
एक पुरुषकर्मी रोज उस पर नजर रखता 
उसकी नजर भी कितनी ही पाक होती.?
काश मैं भी एक लड़का होती..
अगर मैं एक लड़का होती 
शायद आज मैं जिंदा होती... 🥹

-ख्याली_जोशी 🥀🥀

©HUMANITY INSIDE #love_shayari #justis