Nojoto: Largest Storytelling Platform

Best चुनाव2021 Shayari, Status, Quotes, Stories

Find the Best चुनाव2021 Shayari, Status, Quotes from top creators only on Nojoto App. Also find trending photos & videos about

  • 1 Followers
  • 0 Stories

Sanjay Kumar

गूंगों की बस्ती में फिर से शोर है।
जी हां! इस बार फिर चुनावी दौर है।।
चुनाव पूर्व, हमारा प्रतिनिधि सब प्रतिनिधियों में “सिरमौर ” है।
चुनाव उपरांत विजेता, पूर्व प्रतिनिधियों की भांति चोर है।।
गूंगों की बस्ती में फिर से शोर है।
जी हां! इस बार फिर चुनावी दौर है।।
"हम आपके अपने है”, “आपकी हर बात पर गौर है।"
“गोल मटोल बातें नहीं आती हमें”,“गोलियां देने वाले और है।।"
गूंगों की बस्ती में फिर से शोर है।
जी हां! इस बार फिर चुनावी दौर है।।
चेले चपाटों की ज़ुबां पर “ once more once more ” है।
“वक्त रहते जाग जाना, पांच वर्षों बाद हुई भोर है।”
गूंगों की बस्ती में फिर से शोर है।
जी हां! इस बार फिर चुनावी दौर है।।

©Sanjay Kumar
  #Election2021#चुनाव2021


About Nojoto   |   Team Nojoto   |   Contact Us
Creator Monetization   |   Creator Academy   |  Get Famous & Awards   |   Leaderboard
Terms & Conditions  |  Privacy Policy   |  Purchase & Payment Policy   |  Guidelines   |  DMCA Policy   |  Directory   |  Bug Bounty Program
© NJT Network Private Limited

Follow us on social media:

For Best Experience, Download Nojoto

Home
Explore
Events
Notification
Profile