Nojoto: Largest Storytelling Platform

Best सार_छंद Shayari, Status, Quotes, Stories

Find the Best सार_छंद Shayari, Status, Quotes from top creators only on Nojoto App. Also find trending photos & videos about

  • 3 Followers
  • 10 Stories

vinay vishwasi

बहना  की  सुंदर  राखी से,शोभित  हुआ  कलाई।

मन मेरा प्रफुल्लित हुआ जब,माथे तिलक लगाई।

जीवन  भर  उसके  रक्षा का, उसे  दिया  है  वादा।

इतना  है  ये  बड़ा  उपहार, क्या दूँ  इससे  ज्यादा।
 #रक्षाबंधन #राखी #विश्वासी 
#सार_छंद

vinay vishwasi

राम  राम  भजता  रह  प्राणी, जीवन  तर  जाएगा।
प्रभु  के  श्री  चरणों  में आकर, भूल सुधर जाएगा।

उर  आँगन  में   साँझ   सवेरे, झाड़ू   रोज  लगाना।
लालच के कचरे को प्रतिदिन, खुद  से  दूर  हटाना।

मानवता  की  रक्षा  खातिर, जो  चाहे  कर जाओ।
मानवता के शत्रु से  लड़कर, अपना धर्म निभाओ।

छल,दंभ और द्वेष रहित जो,प्रभु का ध्यान लगाते।
कांतियुक्त  अद्भुत स्वरूप का, सचमुच दर्शन पाते।
 #सार_छंद #ईश्वर_सत्य_है #विश्वासी

Hariom Shrivastava

#सार_छंद#
----------------------------------------------------
1-
जहाँ देश में  विकट भयावह, बीमारी  है  फैली।
वहीं   खेलते   खेल   हमारे,  नेता   रैली   रैली।।
उनको केवल वोट चाहिए,जो भी हो फिर होना।
यह भी उनको ज्ञात यहाँ पर, आएगा  कोरोना।।
2-
जनता को  जब पड़ी हुई है, अपने ही  प्राणों की।
उधर खिंची उनकी प्रत्यंचा,जुमलों के वाणों की।।
कहते मेरी साफ अभी तक, उसकी  चादर मैली।
डिजिटल युग की आज यही है,नयी चुनावी शैली।।
3-
त्राहि-त्राहि कोविड के कारण,घर-घर मातमपुर्सी।
श्मशानों  में  ठौर  नहीं  पर, उन्हें  चाहिए  कुर्सी।।
कौन  किसे  कैसे  खो  दे  दे, इसी जुगत में सारे।
कुर्सी  पाकर  पाँच  साल  तक, होंगे  बारे  न्यारे।।
4-
ऊदबिलाव   भेड़िए  भालू,  खिसयानी  है  बिल्ली।
कुछ तो दल यों छोड़ रहे ज्यों,मरे ढोर को किल्ली।।
दिल्ली से आकर  वह कहते, अब तो गद्दी हिल्ली।
मोहन  बागानों  से   खेला, खेल  रही  है  दिल्ली।।

#हरिओम श्रीवास्तव#
     भोपाल, म.प्र.

©Hariom Shrivastava #coldnights


About Nojoto   |   Team Nojoto   |   Contact Us
Creator Monetization   |   Creator Academy   |  Get Famous & Awards   |   Leaderboard
Terms & Conditions  |  Privacy Policy   |  Purchase & Payment Policy   |  Guidelines   |  DMCA Policy   |  Directory   |  Bug Bounty Program
© NJT Network Private Limited

Follow us on social media:

For Best Experience, Download Nojoto

Home
Explore
Events
Notification
Profile