Nojoto: Largest Storytelling Platform

Best Janamastami2021 Shayari, Status, Quotes, Stories

Find the Best Janamastami2021 Shayari, Status, Quotes from top creators only on Nojoto App. Also find trending photos & videos about janam i love you 260, love u jan, janam kundali in hindi by date of birth free online, free janam kundli in hindi by date of birth, jab shaam dhale to mere dil mein aa jana song,

  • 1 Followers
  • 1 Stories

Dr Priyanka Priyam

आओ चलें, एक कदम सुख, शांति, अवचेतन से चेतन मन की ओर, 
फिर वही दिन आया है, जब मैंने इस पावन धरा पर जन्म लिया, 
कंस था इक दुष्ट ऐसा, जो कल मरकर भी....
आज हर इंसान कि तृष्णा बन लौट आता है, 
साफ़, सुंदर मंदिर सा तन, अब मलिन हो आया है, 
आओ चलें, एक कदम सुख, शांति, अवचेतन से चेतन मन की ओर
सोच ताड़का की बन, आज हर मन को बसीभूत कर 
जहरीला झूठ पिलाया है, 
भाई भाई है खून के प्यासे, आज एक बलराम कृष्ण ज़रूरी है, 
सखा की पहचान बन, सुदामा को हर्षित कर ,
अर्जुन को आलौकिक किया ..
आओ चलें, एक कदम सुख, शांति, अवचेतन से चेतन मन की ओर
द्रौपदी की लजा बचा, लाछागृह की भेदन से  कुरुक्षेत्र की छेदन तक, 
कर्ण को अधिकार से,शकुनी- दुर्योधन संग मृत्यु को प्राप्ति तक, 
कण-कण को क्षण-क्षण में समाहित कर,हर दुःख और संताप मिटाने,
 श्रीमद्भागवत का ज्ञान लाया हूँ, 
आओ चलें, एक कदम सुख, शांति, अवचेतन से चेतन मन की ओर,
माता देवकी से यशोदा तक, अंधकार से प्रकाश तक का सफर,
असत्य से सत्य तक, जन्म से मोक्ष तक, सफर में हमसफर बन, 
पाप की गठरी खोल, पुण्य संग्रह कर,मुरली मधुर की तान छेड़,
राधा-कृष्ण, सिया-राम संग आऊंगा मैं तुझको लेने,
आओ चलें, एक कदम सुख, शांति, अवचेतन से चेतन मन की ओर...

©Dr Priyanka Priyam #DearKanha 
#Janamastami2021
#NojotoFilms #Trending 
#MereKhayaal  
#RishtaDilKa 
#DrPriyankaPriyam
#nojotoEnglish 
#Nojotohindi


About Nojoto   |   Team Nojoto   |   Contact Us
Creator Monetization   |   Creator Academy   |  Get Famous & Awards   |   Leaderboard
Terms & Conditions  |  Privacy Policy   |  Purchase & Payment Policy   |  Guidelines   |  DMCA Policy   |  Directory   |  Bug Bounty Program
© NJT Network Private Limited

Follow us on social media:

For Best Experience, Download Nojoto

Home
Explore
Events
Notification
Profile