Nojoto: Largest Storytelling Platform

Best panchsystem Shayari, Status, Quotes, Stories

Find the Best panchsystem Shayari, Status, Quotes from top creators only on Nojoto App. Also find trending photos & videos about pan card status with pan number, pan link with aadhar card 6600, link aadhaar with pan card 33100, link aadhaar with pan 60500, link pan with aadhar,

  • 1 Followers
  • 1 Stories

Jagdish Patel

" सही और गलत"

नई सोच की पुरानी सोच से बगावत हो गयी..!
यानी एक जंग के ऐलान की हिमाकत हो गयी..!

मेरे गाँव की हर ढाणी में खुद खुदा रहते हैं,
उनकी मानो तो उजड़ में ही अदालत हो गयी..!

न गवाह, न सबूत, न वो सफ़ाई मांगेंगे,
बिना तर्क-वितर्क के देखो वकालत हो गयी..!

सच ने कर लिया सुसाइड, घुट-घुट कर,
एक बेपर्दा झूठी तस्वीर  की इबादत हो गयी..!

जिनके तजुर्बे की दुहाई देती रही, ये दुनिया,
उसी तीरगी में शर्मसार सदाक़त हो गयी..!

बेगुनाह होकर गुनहगार रहे सदियों से "हम",
लड़की जैसे कुरआन की आयत हो गयी..!

समाज से हम हैं, तो हमसे समाज क्यों नहीं?
मेरे समाज के नाम पर क्यों सियासत हो गयी..?

अफ़ीम में जो डूब  गये थे, ये इज़्ज़त के ठेकेदार,
तब ढोंगी रीत में, इज़्ज़त की तिज़ारत हो गयी..!

पंचो के पंडाल में "आईना" रखने की इजाज़त दो..
वो परमेश्वर हैं तो क्यों तमाशा पंचायत हो गयी...?

सब सच्चाई के पुजारी होने का दावे करते है,,
जगदीश, फिर भी अन्याय की हिमायत हो गयी?

  :~ जगदीश पटेल

©Jagdish Patel #village ,#ruralsystem #panchsystem
#horror #true #Haqiqat 

#phonecall


About Nojoto   |   Team Nojoto   |   Contact Us
Creator Monetization   |   Creator Academy   |  Get Famous & Awards   |   Leaderboard
Terms & Conditions  |  Privacy Policy   |  Purchase & Payment Policy   |  Guidelines   |  DMCA Policy   |  Directory   |  Bug Bounty Program
© NJT Network Private Limited

Follow us on social media:

For Best Experience, Download Nojoto

Home
Explore
Events
Notification
Profile