Find the Best खेलखिलौने Shayari, Status, Quotes from top creators only on Nojoto App. Also find trending photos & videos about
Chanchal Jaiswal
बच्चों को दीपावली का इंतज़ार बहुत था। कुम्हार की कला का खेल चाक बहुत था घंटी, दीपक, सीटी, हाथी, शेर, हरिन माथे दीप सजाए रंग रंगीली ग्वालिन मछली,बतख, खुले पिंजरे से उड़ती हुई चिड़िया का वेगमय वो उत्साह बहुत था... भरने को चरम साहस और राष्ट्रभक्ति परम मेले में तीर-कमान और तलवार बहुत था चुटपुटिया की बन्दूक का भौकाल बहुत था मेले का सिपाही भी कोतवाल बहुत था बाज़ार में मनुहार भी था प्यार बहुत था। मिट्टी के घरौंदों का मृदुल द्वार बहुत था। अपनापा रंगत यही दरकार बहुत था। बाबा से ज़िद करके लिए थे जो खिलौने... रईसी के लिए वक़्त वो दुलार बहुत था। हर तरफ छूटती थी मुस्कानों की फुलझड़ी हँसी-ठिठोली में फूटता अनार बहुत था #दीपावली#खेलखिलौने#रंगत#yqहिन्दी
#दीपावली#खेलखिलौने#रंगत#yqहिन्दी
read more
About Nojoto | Team Nojoto | Contact Us
Creator Monetization | Creator Academy | Get Famous & Awards | Leaderboard
Terms & Conditions | Privacy Policy | Purchase & Payment Policy Guidelines | DMCA Policy | Directory | Bug Bounty Program
© NJT Network Private Limited