Find the Best हृदयमेंश्रीहरिकोबसालो Shayari, Status, Quotes from top creators only on Nojoto App. Also find trending photos & videos about
Ramji Tiwari
*हृदय में श्रीहरि को बसा लो* मन के मैल सभी धो डालो हृदय में श्रीहरि को बसा लो जपते जाओ हरि की माला जो सारे जग का रखवाला सच्चे मन हरि कीर्तन गा लो हृदय में श्री हरि को बसा लो गिरधारी की सेवा कर लो चरण शरण श्रीहरि की धर लो मुरलीधर से प्रीत लगा लो हृदय में श्रीहरि को बसा लो गीता वचनों को कर धारण बन जा मानव धर्मपरायण धर्म रक्षा गाण्डीव उठा लो हृदय में श्रीहरि को बसा लो कष्ट से मिल जाएगी मुक्ति कर लो कन्हैया जी की भक्ति सोए हुए भाग्य जगा लो हृदय में श्रीहरि को बसा लो सुबह- सबेरे कर हरि वन्दन तन- मन हो जायेगा कुन्दन अपना जीवन सफल बना लो हृदय में श्रीहरि को बसा लो अपना सबकुछ मान हरी को कर दे सबकुछ दान हरी को श्रीकृष्णभक्ति को अपना लो हृदय में श्रीहरि को बसा लो मोह-माया त्यागकर मन से प्रेम कर यशोदानन्दन से मन चाहा वर हरि से पा लो हृदय में श्रीहरि को बसा लो ।।योगेश्वर श्री कृष्ण की जय।। स्वरचित मौलिक रचना-राम जी तिवारी "राम" उन्नाव (उत्तर प्रदेश) ©Ramji Tiwari #हृदयमेंश्रीहरिकोबसालो Sudha Tripathi santosh tiwari Author Shivam kumar Mishra (Shivanjal) Shikha Sharma deepshi bhadauria भक्ति भजन भक्ति सागर भक्ति गाना भक्ति गीत राधा कृष्ण के भजन
#हृदयमेंश्रीहरिकोबसालो Sudha Tripathi santosh tiwari Author Shivam kumar Mishra (Shivanjal) Shikha Sharma deepshi bhadauria भक्ति भजन भक्ति सागर भक्ति गाना भक्ति गीत राधा कृष्ण के भजन
read more
About Nojoto | Team Nojoto | Contact Us
Creator Monetization | Creator Academy | Get Famous & Awards | Leaderboard
Terms & Conditions | Privacy Policy | Purchase & Payment Policy Guidelines | DMCA Policy | Directory | Bug Bounty Program
© NJT Network Private Limited