Nojoto: Largest Storytelling Platform

Best नेताजी_छपासी_बन_गये Shayari, Status, Quotes, Stories

Find the Best नेताजी_छपासी_बन_गये Shayari, Status, Quotes from top creators only on Nojoto App. Also find trending photos & videos about

  • 2 Followers
  • 1 Stories

आशुतोष यादव

#राजनीति_लुटेरे #राजनीति_तड़का #नेताजी_छपासी_बन_गये #Politics Drsantosh Tripathi Sudha Tripathi Anshula Thakur Prashant Kumar Tiwari Mr. MANEESH

read more
शीर्षक-"हकीकत के आईने में राजनीति"

राजनीति हो गयी है दो धारी तलवार
चेहरा देख दहशत-गर्दियो पर हो रहा वार।
लोकतन्त्र के रखवाले खेल रहे सियासती खेल
लोक बेबसी की चादर ओढ़ जाय लेने तेल।

निजीकरण की आग में समाजवाद खड़ा उदास
पूँजीवाद का अब तो चल रहा स्वर्णिम मधुमास
गुम हो गया कर्तव्यनिष्ठ व निष्ठापूर्ण सेवा-भाव का संचार
राजनीति हुई अब"उच्च-ग्रेड-पे"वाली दिलकश रोजगार।

अखबार में आ रहा इनका लम्बा-लम्बा आख्यान
अंदर ही अंदर लोक के दृग को कर रहे लहूलुहान।
लूट-खसोट का बना रहे नया आयाम,
मौज में बे-ईमान,ईमान कर रहा व्यायाम।

चापलूसों का सदा चल रहा बसन्त
शराफत से जीने वाले को दिया जा रहा करंट
समाजवाद पर थोपा जा रहा पूँजीवाद का मंत्र
बेरोजगारी की आग मे झुलस रहा निरीह छात्र-तंत्र।
 
                                                                                 ~आशुतोष यादव #राजनीति_लुटेरे #राजनीति_तड़का #नेताजी_छपासी_बन_गये #Nojoto 

#Politics  Drsantosh Tripathi Sudha Tripathi Anshula Thakur Prashant Kumar Tiwari Mr. MANEESH


About Nojoto   |   Team Nojoto   |   Contact Us
Creator Monetization   |   Creator Academy   |  Get Famous & Awards   |   Leaderboard
Terms & Conditions  |  Privacy Policy   |  Purchase & Payment Policy   |  Guidelines   |  DMCA Policy   |  Directory   |  Bug Bounty Program
© NJT Network Private Limited

Follow us on social media:

For Best Experience, Download Nojoto

Home
Explore
Events
Notification
Profile