Find the Best डॉ_बाबासाहेब_भीमराव_अंबेडकर Shayari, Status, Quotes from top creators only on Nojoto App. Also find trending photos & videos about
manoj solanki boddhy
#डॉ_बाबासाहेब_भीमराव_अंबेडकर जी के जीवन संघर्ष पर आधारित आज के प्रश्न, प्रश्न 11:- बाबासाहेब के पिता रामजी मालोजी अपने परिवार के साथ कितने बड़े मकान में रहते थे? उत्तर:- 10 फीट लंबे और 10 फीट चौड़े एक कमरे में रहते थे जिसमें उनकी एक बकरी भी रहती थी। प्रश्न 12:- बाबासाहेब भीमराव सकपाल नाम से भीमराव अंबेडकर कैसे बने? उत्तर:- मैट्रिक की पढ़ाई से पहले उनके एक ब्राह्मण गुरु अंबेडकर ने अपना उपनाम भीमराव को दिया। तब से वे भीमराव सकपाल के बजाए भीमराव अंबेडकर नाम से प्रसिद्ध हुए। लेकिन इस पर भी काफी विवाद है कि उनका उपनाम किसी ब्राह्मण ने नहीं दिया था इस पर राजरत्न अंबेडकर जी के कई मतभेद हैं। प्रश्न 13:- बाबासाहेब ने मैट्रिक की परीक्षा कब उत्तीर्ण की? उत्तर:- 1907 में प्रश्न 14:- बाबासाहेब को भगवान बुद्ध का जीवन चरित्र पुस्तक किस अध्यापक ने भेंट की? उत्तर:- बाबासाहेब को सन 1907 में मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण करने पर अर्जुन कैलुस्कर नाम के अध्यापक ने भगवान बुद्ध का जीवन चरित्र पुस्तक भेंट की थी। प्रश्न 15:- बाबा साहेब का विवाह किस स्थान पर संपन्न हुआ? उत्तर:- बाबा साहेब का विवाह माता रमाबाई के साथ भाईकला के पास मुंबई के मछली मार्केट में बाजार बंद होने के बाद संपन्न हुआ। प्रश्न 16:- बाबासाहेब ने बीए की परीक्षा कब उत्तीर्ण की थी? उत्तर:- सन 1911 प्रश्न 17:- पुत्र यशवंत राव का जन्म कब हुआ? उत्तर:- बाबासाहेब के पुत्र यसवंत राव का जन्म दिनांक 12 दिसंबर 1912 में हुआ। प्रश्न 18:- महाराजा बड़ौदा सियाजी राव गायकवाड़ ने बाबा साहेब को कितने रुपए महीने की छात्रवृत्ति मंजूर की थी? उत्तर:- महाराजा बड़ौदा ने ₹25 महीने की छात्रवृत्ति सन 1913 में मंजूर की थी। बाबासाहेब उच्च शिक्षा के लिए बड़ौदा नरेश द्वारा छात्रवृत्ति मंजूर होने के बाद जुलाई 1913 में अमेरिका (न्यूयॉर्क) चले गए प्रश्न 19:- बाबासाहेब ने M.A. की परीक्षा कब उत्तीर्ण की? उत्तर:- बाबासाहेब ने सन 1915 में M.A. की परीक्षा उत्तीर्ण की तथा #प्राचीन_भारतीय_व्यापार नाम से पुस्तक लिखी। प्रश्न 20:- बाबासाहेब शिक्षा ग्रहण करने लंदन कब गए? उत्तर:- बाबासाहेब जुलाई 1915 में अमेरिका से लंदन गए तथा जून 1916 में #भारतीय_जाति_प्रथा पर एक लेख लिखा। 🌹🌹जय भीम नमो बुद्धाय🌹🌹 #Note:- लिखने के दौरान या जानकारी के अभाव में यदि कोई गलती हो जाए तो कृपया अवश्य अवगत कराएं मैं उसे अपडेट कर दूंगा 🙏 #डॉ_बाबासाहेब_भीमराव_अंबेडकर जी के जीवन संघर्ष पर आधारित आज के प्रश्न, प्रश्न 11:- बाबासाहेब के पिता रामजी मालोजी अपने परिवार के साथ कितने बड़े मकान में रहते थे? उत्तर:- 10 फीट लंबे और 10 फीट चौड़े एक कमरे में रहते थे जिसमें उनकी एक बकरी भी रहती थी। प्रश्न 12:- बाबासाहेब भीमराव सकपाल नाम से भीमराव अंबेडकर कैसे बने?
#डॉ_बाबासाहेब_भीमराव_अंबेडकर जी के जीवन संघर्ष पर आधारित आज के प्रश्न, प्रश्न 11:- बाबासाहेब के पिता रामजी मालोजी अपने परिवार के साथ कितने बड़े मकान में रहते थे? उत्तर:- 10 फीट लंबे और 10 फीट चौड़े एक कमरे में रहते थे जिसमें उनकी एक बकरी भी रहती थी। प्रश्न 12:- बाबासाहेब भीमराव सकपाल नाम से भीमराव अंबेडकर कैसे बने? #Stars #note #प्राचीन_भारतीय_व्यापार #भारतीय_जाति_प्रथा
read moremanoj solanki boddhy
बोद्धिसत्व #डॉ_बाबासाहेब_भीमराव_अंबेडकर जी के जीवन संघर्ष को कुछ प्रश्नों के रूप में प्रस्तुत करना चाहता हूं। 10 प्रश्न एवं उनके उत्तर आपके सामने रखूंगा, कृपया जुड़े रहिएगा। आपको भी अच्छा लगेगा पढ़िएगा जरूर प्रश्न 1. डॉ बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी का जन्म कब हुआ? किस स्थान पर हुआ? वह अपने माता पिता की कौन सी संतान थे? उनके दादा का नाम क्या था? और उनके पिता का नाम क्या था? उत्तर:- डॉ बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी का जन्म 14 अप्रैल1891 में महू छावनी, इंदौर, मध्य प्रदेश में हुआ। वह अपने माता पिता की चौदहवीं संतान थे, उनके दादा का नाम मालोजी सकपाल था एवं उनके पिता का नाम रामजी मालोजी सकपाल था। प्रश्न 2:- बाबा साहेब की माता जी का नाम क्या था? उत्तर:- भीमाबाई प्रश्न 3:- मालोजी सतपाल की पुत्रियों के नाम क्या थे? उत्तर:- तुलसी और मीराबाई प्रश्न 4:- बाबा साहेब का पैतृक गांव कौन सा था? उत्तर:- अम्बाडवे, तहसील खेड़, जिला रत्नागिरी (महाराष्ट्र प्रदेश) प्रश्न 5:- बाबासाहेब की माता की मृत्यु (परिनिर्माण) कब हुआ? उत्तर:- बाबा साहेब की माता भीमाबाई की मृत्यु सन 1896 में हुई थी जब बाबासाहेब की उम्र 5 वर्ष की थी। प्रश्न 6:- बाबा साहेब की दूसरी माता का नाम क्या था? उत्तर:- जीजाबाई प्रश्न 7:- सिद्धार्थ गौतम तथा बाबा साहेब की बचपन में क्या समानता है? उत्तर:- सिद्धार्थ गौतम की माता महामाया की मृत्यु सिद्धार्थ के जन्म के पांचवें दिन तथा बाबासाहेब की माता भीमाबाई की मृत्यु भीमराव के जन्म के 5वे वर्ष में हुई। दोनों का पालन पोषण दूसरी माता ने किया अर्थात सिद्धार्थ का पालन पोषण माता महाप्रजापति ने किया तथा बाबासाहेब का पालन पोषण माता जीजाबाई ने किया। प्रश्न 8:- बाबासाहेब के पिता का क्या व्यवसाय था? उत्तर:- सेना के सूबेदार के पद पर नौकरी करते थे प्रश्न 9:- बाबा साहेब का दाखिला कहां कराया गया? उत्तर:- दापोली के प्राइमरी स्कूल में, जहां पर कक्षा 4 तक पेंडसे नाम के उनके गुरु जी थे। प्रश्न 10:- सिद्धार्थ गौतम और बाबा साहेब के विवाह की उम्र में क्या समानता है? उत्तर:- सिद्धार्थ गौतम और बाबा साहेब का विवाह 16 वर्ष की उम्र में हुआ था, बाबा साहेब का विवाह 4 अप्रैल सन 1906 में 16 वर्ष की उम्र में हुआ। जय भीम नमो बुद्धाय🌹🌹 #Note:- लिखने के दौरान या जानकारी के अभाव में यदि कोई गलती हो जाए तो कृपया अवश्य अवगत कराएं मैं उसे अपडेट कर दूंगा 🙏 # बाबासाहेब आंबेडकर
# बाबासाहेब आंबेडकर #note #डॉ_बाबासाहेब_भीमराव_अंबेडकर
read more
About Nojoto | Team Nojoto | Contact Us
Creator Monetization | Creator Academy | Get Famous & Awards | Leaderboard
Terms & Conditions | Privacy Policy | Purchase & Payment Policy Guidelines | DMCA Policy | Directory | Bug Bounty Program
© NJT Network Private Limited