Nojoto: Largest Storytelling Platform

Best AWriterspoem Shayari, Status, Quotes, Stories

Find the Best AWriterspoem Shayari, Status, Quotes from top creators only on Nojoto App. Also find trending photos & videos about awr, awr report analysis, awr report, how to write a poem about love that rhymes, quotes on love by famous writers,

  • 1 Followers
  • 1 Stories

Amit Kumar singathiya

एक है अनेक है फिर भी वो एक है।
हिंदुओं में राम है वो, तो 
मुसलमानों में अल्लाह है वो 
एक है अनेक है फिर भी वो एक है। 
सिखों में वाहेगुरु है वो, तो 
ईसाइयों में मसीहा है वो 
एक है अनेक है फिर भी वो एक है। 
पुण्यवान के लिए वरदान है वो, तो 
पापियों के लिए अभिशाप है वो 
एक है अनेक है फिर भी वो एक है। 
सज्जनों के लिए भगवान है वो, तो 
दुर्जनों के लिए काल है वो 
एक है अनेक है फिर भी वो एक है।
 ब्रह्मांड में आकाश है वो, तो 
अंधकार में प्रकाश है वो 
एक है अनेक है फिर भी वो एक है। 
ज्ञानियों में ज्ञान है वो, तो 
सन्यासियों में ध्यान है वो 
एक है अनेक है फिर भी वो एक है।
ऋषियों में तप है वो, तो 
मुनियों में जप है वो
एक है अनेक है फिर भी वो एक है।।

©Amit Kumar #God_Is_One #poem✍🧡🧡💛 #positivevibes #Poetry #lifeIsOneTimeOffer 
#AWriterspoem


About Nojoto   |   Team Nojoto   |   Contact Us
Creator Monetization   |   Creator Academy   |  Get Famous & Awards   |   Leaderboard
Terms & Conditions  |  Privacy Policy   |  Purchase & Payment Policy   |  Guidelines   |  DMCA Policy   |  Directory   |  Bug Bounty Program
© NJT Network Private Limited

Follow us on social media:

For Best Experience, Download Nojoto

Home
Explore
Events
Notification
Profile