Find the Best खोई_खोई_रात_की_रानी Shayari, Status, Quotes from top creators only on Nojoto App. Also find trending photos & videos about
Dr Usha Kiran
White खोई-खोई रात की रानी, चंदा नभ में अलसाये। ऐसे में आकर के सजना निज बाँहों में भर जाए। बूँदों की रसधार भिगोये, तब दो मन सुध बिसराये। आकर चंचल पुरवाई फिर, चंदन सा लेप लगाये। मेरी आँखें, तेरी आँखें, चुपके-चुपके बतियाये। खोई-खोई……….. । उलझी दो साँसों की डोरी, उलझन बढ़ती ही जाये। मदिर-मदिर महका मन उपवन, कुछ अधरन भेद छुपाये। देखे जो चाँद चकोरी को, पलभर रजनी शरमाये। खोई-खोई………… । देह दो टेसु के जंगल में, भटके पर लौट न पाये। ओढ़ के सपनों का दुशाला, सरस निन्दिया सो जाएँ। मृदुल सी निंदिया दोनों की, अंँखियों में लोरी गाये। खोई-खोई……….. । ©Dr Usha Kiran #खोई_खोई_रात_की_रानी
About Nojoto | Team Nojoto | Contact Us
Creator Monetization | Creator Academy | Get Famous & Awards | Leaderboard
Terms & Conditions | Privacy Policy | Purchase & Payment Policy Guidelines | DMCA Policy | Directory | Bug Bounty Program
© NJT Network Private Limited