Nojoto: Largest Storytelling Platform

Best शिवतत्वों_का_ज्ञान Shayari, Status, Quotes, Stories

Find the Best शिवतत्वों_का_ज्ञान Shayari, Status, Quotes from top creators only on Nojoto App. Also find trending photos & videos about

  • 1 Followers
  • 2 Stories

veena khandelwal

White आज के अखबार #नवभारत में मेरी रचना को स्थान मिला 
हार्दिक धन्यवाद संपादिका महोदया 
मुक्तक 

#जीना_है_तो_सीख_ले,##शिवतत्वों_का_ज्ञान

जीना है तो सीख ले शिव शंभू की नीति। 
जगत हेतु विष को पचा,करते जग से प्रीति।
जगद्गुरू विश्वेश्वरा , आशुतोष के ज्ञान-
सीख विजेता विश्व बन,कहे सनातन रीति।।

शिव तन जो भस्मी रमी, देती है संदेश,
हर पल मृत्यु याद रख,अंत राख तन शेष।
सिखा रहे दिगांबरी,छोड़ वस्त्र हर मोह-
शूल फूल में सम रहें ,शिव से सीख विशेष।।

रूप तपस्वी शंभु ने, दिये अलौकिक भान।
भौतिकता को त्यागिये, कर अंतस का ध्यान
प्राणी सभी समान है,मनु रख करुणा प्यार -
शिव सिद्धांत से जानिये,शिव तत्वों का ज्ञान।।

जीना है तो सीख लें,जीवन का इक सार।
पति पत्नी सत् प्रेम ही,जीवन का आधार।
शिव गौरा सा हो सदा,प्रेम और‌ विश्वास-
सात जनम तक तब मिले,अमर इन्हीं सा प्यार।।










वीणा खंडेलवाल 
तुमसर महाराष्ट्र

©veena khandelwal #sawan_2024

veena khandelwal

मुक्तक 

#जीना_है_तो_सीख_ले,##शिवतत्वों_का_ज्ञान

जीना है तो सीख ले शिव शंभू की नीति। 
जगत हेतु विष को पचा,करते जग से प्रीति।
अद्भुत इस सौभाग्य से, करें शिव की भक्ति-
विश्व विजेता हम बने,कहे सनातन रीति।।

शिव तन जो भस्मी रमी, देती है संदेश,
हर पल मृत्यु याद रख,अंत राख तन शेष।
सिखा रहे दिगांबरी,छोड़ वस्त्र हर मोह-
शूल फूल में सम रहें ,शिव से सीख विशेष।।

रूप तपस्वी शंभु ने, दिये अलौकिक भान।
भौतिकता को त्यागिये, कर अंतस का ध्यान
प्राणी सभी समान है,मनु रख करुणा प्यार -
शिव सिद्धांत से जानिये,शिव तत्वों का ज्ञान।।

जीना है तो सीख लें,जीवन का इक सार।
पति पत्नी सत् प्रेम ही,जीवन का आधार।
शिव गौरा सा हो सदा,प्रेम और‌ विश्वास-
सात जनम तक तब मिले,अमर इन्हीं सा प्यार।।

वीणा खंडेलवाल 
तुमसर महाराष्ट्र

©veena khandelwal


About Nojoto   |   Team Nojoto   |   Contact Us
Creator Monetization   |   Creator Academy   |  Get Famous & Awards   |   Leaderboard
Terms & Conditions  |  Privacy Policy   |  Purchase & Payment Policy   |  Guidelines   |  DMCA Policy   |  Directory   |  Bug Bounty Program
© NJT Network Private Limited

Follow us on social media:

For Best Experience, Download Nojoto

Home
Explore
Events
Notification
Profile