Nojoto: Largest Storytelling Platform

Best Siriya Shayari, Status, Quotes, Stories

Find the Best Siriya Shayari, Status, Quotes from top creators only on Nojoto App. Also find trending photos & videos about siriya, to sir with love, hai siri i love you, i love you siri 390, love poems in telugu siri vennala,

  • 4 Followers
  • 2 Stories

vishal gupta

त्योहार मुबारक

रंग हवा का लाल हुआ है,घर मेरा पाताल हुआ है
ज़ख्मी मेरा विश्व् हुआ ,ज़ख्मी माँ का लाल हुआ है। 

कैसे कहूँ त्योहार मुबारक, देखो क्या क्या हाल हुआ है

नंगे दरख़्त हैं ,झुलसे पत्ते, पथरीले हैं सारे रस्ते
बरस रही मौत की बारिश,करुणा का अकाल हुआ है

कैसे कहूँ त्योहार मुबारक, देखो क्या क्या हाल हुआ है

गिरते बम हैं बरसती गोलियां,नाच रहीं गिध्दों की टोलियां
भूख से मरता मानव कैसे,जिंदा ही कंकाल हुआ है।

कैसे कहूँ त्योहार मुबारक, देखो क्या क्या हाल हुआ है

बच्चों की ये चीख पुकारें,अबलाओं की हाहाकारें
रोज़ मौत की करें दुआएं,जीना ऐसा मुहाल हुआ है।

कैसे कहूँ त्योहार मुबारक, देखो क्या क्या हाल हुआ है

अमन चैन क्यों मिलता नहीं,दिल भाई का पिघलता नहीं
पानी भी कोई बहाए नहीं यूँ,दरिया सारा लाल हुआ है।

कैसे कहूँ त्योहार मुबारक, देखो क्या क्या हाल हुआ है

©विशाल गुप्ता #poetry #humanity #siriya

Nisar malik


About Nojoto   |   Team Nojoto   |   Contact Us
Creator Monetization   |   Creator Academy   |  Get Famous & Awards   |   Leaderboard
Terms & Conditions  |  Privacy Policy   |  Purchase & Payment Policy   |  Guidelines   |  DMCA Policy   |  Directory   |  Bug Bounty Program
© NJT Network Private Limited

Follow us on social media:

For Best Experience, Download Nojoto

Home
Explore
Events
Notification
Profile