Nojoto: Largest Storytelling Platform

Best Priyanshukushwaha Shayari, Status, Quotes, Stories

Find the Best Priyanshukushwaha Shayari, Status, Quotes from top creators only on Nojoto App. Also find trending photos & videos about i love you priya name ringtone, breakup love shayari priya ora priya, love you priya, priya bhavani shankar images with quotes, birthday cake with name priya 210,

  • 1 Followers
  • 1 Stories

Priyanshu Kushwaha ( प्रिय )

गीत- ( रोज दिवाली होली है...) रंग सभी ये समर्पित उनको जो खाते सीने गोली हैं.. उनके ही सम्मान में मनती रोज दिवाली होली है.. घर अपना परिवार छोड़ सब, जो सरहद पर जाते, #Holi #kavita #geet #HappyHoli2019 #Holi2k19 #Priyanshukushwaha

read more
रंग सभी ये समर्पित उनको जो खाए सीने गोली हैं..
उनके ही सम्मान में मनती रोज दिवाली होली है..

घर अपना परिवार छोड़ सब,
जो सरहद पर जाते,
विपदाओं के साथ खेलते,
फिर भी वो मुस्काते,,
हां जिसके चट्टान सा बल है,
फौलादी है सीना,
देश की खातिर मरना भी है,
देश की खातिर जीना,,

भारत माँ के माथे चढ़ती हल्दी कुमकुम रोली है..
उनके ही सम्मान में मनती रोज दिवाली होली है..

मेहनत से ही लड़कर के जो,
अन्न हमें देता है,
जाने कितनी रातों को फिर,
वह भूखा सोता है,,
और सियासत के कुछ बौनें,
बस महल बैठ खाते हैं,
ढेर विकास की झूठी बातें,
पन्नों में कह जाते हैं,,

आँसू के वो घर में रहता,खोई हसी-ठिठोली है..
उनके ही सम्मान में मनती रोज दिवाली होली है..
~ प्रियांशु कुशवाहा "प्रिय" गीत-
( रोज दिवाली होली है...)

रंग सभी ये समर्पित उनको जो खाते सीने गोली हैं..
उनके ही सम्मान में मनती रोज दिवाली होली है..

घर अपना परिवार छोड़ सब,
जो सरहद पर जाते,


About Nojoto   |   Team Nojoto   |   Contact Us
Creator Monetization   |   Creator Academy   |  Get Famous & Awards   |   Leaderboard
Terms & Conditions  |  Privacy Policy   |  Purchase & Payment Policy   |  Guidelines   |  DMCA Policy   |  Directory   |  Bug Bounty Program
© NJT Network Private Limited

Follow us on social media:

For Best Experience, Download Nojoto

Home
Explore
Events
Notification
Profile