Nojoto: Largest Storytelling Platform

Best priyajaynilay Shayari, Status, Quotes, Stories

Find the Best priyajaynilay Shayari, Status, Quotes from top creators only on Nojoto App. Also find trending photos & videos about larsen and toubro share price, bank of maharashtra share price, west bengal board of primary education, dil o priya priya, idfc first bank share price,

  • 2 Followers
  • 9 Stories

अजय 'निलय'

जल बिन सब जल-जल मर जायें,जल बिन पृथ्वी राख है।
जल से है पृथ्वी पर जीवन,जल बिन जग में त्रास है।।

देखों जल के खेल निराले,विविध रूप दिखलाता है।
इक जल कण्ठ नील करें शिव का,इक जल अमर बनाता है।।

जल बिन यह जग कैसे रहेगा,कहो किसे आभास है।
यारों व्यर्थ ना इसे बहाना,यही 'निलय' अरदास है।।

...अजय 'निलय'... #priyajaynilay

अजय 'निलय'

जल से है भू पर हरियाली,जल वृक्षों की जान है।
जल से है फल,फुल और कलियाँ,जल हरित वरदान है।।

जल से है खेतों की रौनक,जल फसलों की प्यास है।
जल से है किस्मत कृषकों की,जल बिन कृषक उदास है।।

जल से है गंगा की कीमत,जल जमुना की शान है।
जल से है क्षिप्रा लहलाती,बिन जल सब सुनसान है।।

...अजय 'निलय'... #priyajaynilay

अजय 'निलय'

जल से जीवन,जल से पृथ्वी,जल से ही आकाश है।
जल ही है अमृत की धारा,जल में मृदुल मिठास है।।

जल से है सृष्टि की रचना,जल बिन सब नासाज है।
जल से है सब जीव पनपते,जल जीवन की आस है।।

बिन जल के बादल ना गरजे,बिन जल ना बरसात है।
जल से है नदियों का नाता,जल सागर की प्यास है।।

...अजय 'निलय'... #priyajaynilay

अजय 'निलय'

...काव्य हमारी पूजा है तो...
...शब्द हमारा राम है...
...महाकाल की नगरी से है...
...'निलय' हमारा नाम है... #priyajaynilay

अजय 'निलय'

आप हमारे प्रेम पूंज हो,हम प्रीती के मधुबन है।
आप हमारे घर की तुलसी,हम तुलसी के आंगन है।।

आप बरसते रिमझिम रिमझिम,हम घनघोर घटा घन है।
आप अगर हो संग हमारे,हम पतझड़ मे सावन है।।

हम आपकी प्रेम चुनरिया,आप चुनर का रंग है।
तब है कीर्ति कान्हा की,जब राधा उनके संग है।।

हम प्रेम की बूँद है राधे,आप प्रेम बौछार है।
प्रिया प्रीत है 'निलय' की दिल से,प्रेम जगत का सार है।।

...अजय 'निलय'... #priyajaynilay

अजय 'निलय'

आप हो राधे चाँद पूनम का,हम अमा की रात है।
आप तो हो मिट्टी की खुशबू,हम भीनी बरसात है।।

आप हमारी प्रीत के मोती,हम मोती के सीप है।
आप प्रेम की उज्जवल बाती,हम बाती के दीप है।।

आप कोकिला मधुर स्वरों की,हम कोकिल की कूक है।
आप हमारे प्रीत की मैना,हम मैना के शूक है।।

...अजय 'निलय'... #priyajaynilay

अजय 'निलय'

हम आपके कृष्ण कन्हैया,आप हमारी राधे है।
आप अधुरे बिना हमारे,बिना आप हम आधे है।।

आप हमारे प्रेम का सागर,हम सागर का पानी है।
हम तो है ग्वाले नटखट,पर आप तो राधा रानी है।।

हम आपके प्रेम की डोरी,आप हमारी प्रीत है।
हम आपके बोल है राधे,आप हमारे गीत है।।

...अजय 'निलय'... #priyajaynilay

अजय 'निलय'

 #priyajaynilay

अजय 'निलय'

...प्रेम की स्याही से जीवन के...
...पन्नों को नहलाता हूँ...
...मैं प्राण शब्द में भरता हूँ...
...तब जाकर कवि कहलाता हूँ... #priyajaynilay


About Nojoto   |   Team Nojoto   |   Contact Us
Creator Monetization   |   Creator Academy   |  Get Famous & Awards   |   Leaderboard
Terms & Conditions  |  Privacy Policy   |  Purchase & Payment Policy   |  Guidelines   |  DMCA Policy   |  Directory   |  Bug Bounty Program
© NJT Network Private Limited

Follow us on social media:

For Best Experience, Download Nojoto

Home
Explore
Events
Notification
Profile