Nojoto: Largest Storytelling Platform

Best प्रशान्त Shayari, Status, Quotes, Stories

Find the Best प्रशान्त Shayari, Status, Quotes from top creators only on Nojoto App. Also find trending photos & videos about प्रशान्त का हिंदी अर्थ, प्रशान्त नाम का मतलब, प्रशान्त नाम का अर्थ, प्रशांत भूषण मामला, प्रशांत भूषण,

  • 3 Followers
  • 7 Stories

प्रशान्त पाण्डेय

प्रशान्त पाण्डेय

Prashant Rastogi

प्रशान्त पाण्डेय

प्रशान्त पाण्डेय

प्रशान्त पाण्डेय

मैने पीना छोड़ दिया 
साकी पैमाना क्या
इन बातों पे मिट्टी डालो
मुझको समझाना क्या,

दिल में जो ठानी है हमने
उसको कहना है
जग जाहिर बातें सारी 
इससे घबराना क्या,

सब्र बहोत जरूरी है
इश्क के रस्ते में
मंजिल दूर नही तेरी
इसमें उकताना क्या,

उम्र दराज की संगत में
खुद पर काबू रक्खो
कदम तेरे ही बहकेंगे
इनको बहकाना क्या,

मेरी प्यास ने सागर पीया
तुम अपनी बात कहो
दरिया झील तालाबों से
मुझको ललचाना क्या,
#प्रशान्त

©प्रशान्त पाण्डेय #WritersSpecial

प्रशान्त पाण्डेय

इंतजाम जो कुछ हो पहले बता के रखना
शराब हो न हो गिलास सजा के रखना
#प्रशान्त

©प्रशान्त पाण्डेय #Trees

प्रशान्त पाण्डेय

मेरी ग़ज़ले भी गाया कर
मत मुझसे तू शर्माया कर।।

रोने का जब भी जी चाहे
पानी से खूब नहाया कर।।

रिश्तों को ऐसे जिंदा रख
घर बिन बुलाये जाया कर।।

ख्वाब हकीकत होंगे पर
मत जल्दी तू उकताया कर।।

जो काम वक़्त पे आते है 
उनको तू रोज कमाया कर।।

अपना घर अपना होता है
अपना घर खूब सजाया कर।।

जब दिल लगे भारी भारी
मुझको आवाज लगाया कर।।
#प्रशान्त
15/04/2021

©प्रशान्त पाण्डेय #WalkingInWoods

Prashant Deep Srivastava

जवानी बचपन याद करती है।। #प्रशान्त आर्यन #कविता # Akashdeep Srivastava MONIKA SINGH bipul kumar broken_boy Yadushreshtha Thakare #poem

read more
आज ये जवानी ,
वो बचपन याद करती है
 ये ज़िन्दगी,
वो आराम याद करती है
आज की धूप 
    वो नीम की छाँव याद करती है
आज ये जवानी बचपन याद करती है।।
     रातों की नींद , वो
माँ की लोरी याद करती है
    मखमल का बिस्तर 
वो पापा की गोद याद करती है
    आज ये जवानी , बचपन याद करती है
मई जून का महीना 
    वो गर्मी की छुट्टी याद करती है
दो दिन की छुट्टियाँ भी
    मामा का घर याद करती है
आज की दूरी , वो नजदीकी याद करती है 
    ये जवानी आज बचपन याद करती है
वो शक्तिमान का गाना,
    वो घर की घण्टी बजाकर भागना
वो छुपन छुपाई खेलना
   और वो राजा वजीर का बनना
Pubg की टीम भी, आज वो खेल याद करती है
    ये जवानी बचपन याद करती है
पहले बोर्ड की चिंता,फिर स्कूल की वो अंतिम बिदाई
    कमीने दोस्तों की यारी ,वो सुंदर कन्या कुवाँरी
आज की थकान , वो मस्ती याद करती है 
ये जवानी आज बचपन याद करती है।।
प्रशांत जवानी बचपन याद करती है।।
#प्रशान्त आर्यन #कविता # Akashdeep Srivastava MONIKA SINGH bipul kumar broken_boy Yadushreshtha Thakare


About Nojoto   |   Team Nojoto   |   Contact Us
Creator Monetization   |   Creator Academy   |  Get Famous & Awards   |   Leaderboard
Terms & Conditions  |  Privacy Policy   |  Purchase & Payment Policy   |  Guidelines   |  DMCA Policy   |  Directory   |  Bug Bounty Program
© NJT Network Private Limited

Follow us on social media:

For Best Experience, Download Nojoto

Home
Explore
Events
Notification
Profile