Find the Best askambrish Shayari, Status, Quotes from top creators only on Nojoto App. Also find trending photos & videos about
Ambrish Thakur
छोटे कद का बड़ा आदमी, हर मुश्किल से लड़ा आदमी। दुनिया के आगे भारत का , परचम ले कर खड़ा आदमी।। जय जवान का नारा देकर वो सबकी उम्मीद बना था। जय किसान कह देना उसका नैतिकता की नींव बना था। असमय हमको छोड़ गया था, सोने से भी खरा आदमी । छोटे कद का बड़ा आदमी, हर मुश्किल से लड़ा आदमी।। ©Ambrish Thakur #LalBahadurShastri #BestPMever #india #jayjawanjaykisan #askambrish
Ambrish Thakur
पामाल हो ना जाएं कहीं जी हुज़ूर में हाकिम सुरूर में हैं मुलाज़िम गुरूर में। हैरत है कायनात के मुंसिफ को ना दिखा अंतर कुसूरवार में और बेकुसूर में । कल रात एक गरीब कि बिटिया चली गई साहब जी अब भी मौन हैं अपने फ़ितूर में। काहे का रामराज औ कैसा निज़ाम-ए-नौ लो खुल के ये भी आ गए अपने शुऊर में । - Ambrish पामाल: Ruin मुंसिफ: Magistrate फ़ितूर: Obsession निज़ाम-ए-नौ: New system (government) शुऊर: Perception, Consciousness ©Ambrish Thakur #askambrish #drkumarvishwas #savehumanity #rapevictim
About Nojoto | Team Nojoto | Contact Us
Creator Monetization | Creator Academy | Get Famous & Awards | Leaderboard
Terms & Conditions | Privacy Policy | Purchase & Payment Policy Guidelines | DMCA Policy | Directory | Bug Bounty Program
© NJT Network Private Limited